न्यायाधीश : आप
फैसले की तारीख : 19 मई, 2019
केस : मोदी बनाम बाकी सब
आरोपी : नरेंद्र दामोदर दास मोदी
अपराध : देशभक्ति
अपराधों का विवरण -
1. आतंकवाद के घर में घुस कर जड़ पर प्रहार। कश्मीर में आतंक की कमर तोड़ी।
2. पाकिस्तान की न्यूक्लीयर बम की हेंकड़ी निकाली। डोकलाम में चीन को उसकी हैसियत का एहसास दिलवाया।
3. किसी समय देश के सात राज्यों में फैले नक्सलवाद को कुछ जिलों तक सीमित कर दिया।
4. विदेशी चंदे पर पलने वाले एनजीओ की दुकानें बंद करवाईं।
5. योग को दुनिया में मान्यता दिलवाई। संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया।
6. गीता, गांधी, गौतम के रूप में भारतीय अध्यात्म को दुनिया में स्थापित किया।
7. सत्ता के गलियारों में दलालों की भूमिका को खत्म किया।
8. स्वच्छ भारत अभियान से सफाई को जनांदोलन बनाया।
9. हथियारों के सौदों में दलालों की भूमिका को खत्म किया।
10.भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास।
11.करोड़ों शौचालयों का निर्माण, करोड़ों गरीबों को मुफ्त मकान, करोड़ों गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर, करोड़ों स्वरोजगार के अवसरों का सृजन, लाखों युवाओं को नौकरियां दीं।
12.राष्ट्रनीति को राजनीति से ऊपर रखा।
13.अपमान का विषपान किया और 24 में से 18 घंटे जनकल्याण के काम किए।
14.पांच साल में एक भी अवकाश नहीं।
15.परिवार के सदस्यों के लिए कुछ नहीं किया, जो कुछ किया देश के लिए किया।
16.मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति पर पूर्ण विराम, सबका साथ-सबका विकास पर काम किया।
17.मजबूत अर्थव्यवस्था खड़ी की।
18.महंगाई पर पूर्ण नियंत्रण इत्यादि...इत्यादि।
पत्थर नहीं वो भी इंसान है, सारा जीवन ईमानदारी से जीने के बाद भी कोई ऐरा गैरा नत्थू खैरा उसे चोर कहता है तो उसके दिल को भी चोट पहुंचती होगी। कोई उसकी माँ को गाली देता है तो दिल उसका भी आहत होता होगा। पाकिस्तान हो या दुनिया का कोई भी जिहादी आतंकी संगठन, नक्सली हों या देश के टुकड़े-टुकड़े करने का ख्वाब देखने वाले, भ्रष्टाचारी हों या सत्ता का दलाल मीडिया का एक वर्ग सभी का सांझा दुश्मन है नरेंद्र मोदी। साथी हाथ बढ़ाना-एक अकेला थक जाएगा मिल कर बोझ उठाना, देशभक्ति सही है तो उसका साथ दो और अपराध है तो उसे सजा दो। आज फैसले का दिन है। अपने घरों से निकलें और आपको लगता है कि मोदी जो कर रहे हैं वो ठीक है तो उनके पक्ष में मतदान कर उनका साथ दें और गलत मानते हैं तो सजा दें। फैसला आपके हाथ।
- राकेश सैन
No comments:
Post a Comment