Monday, 2 July 2018

हरयावल पंजाब अभियान


जालंधर की जिस कालोनी में निवास कर रहा हूं उसमें वृक्षारोपण का अवसर मिला। वृक्षों के रूप में हमारा छोटा सा परिवार धीरे-धीरे संपन्नता की ओर बढ़ रहा है। जालंधर में दो दिनों से हो रही बरसात का लाभ उठाते हुए नीम के 10, शहतूत का 1, डेक (बकायन) के 5 वृक्षों के पौधे लगाए। इस काम में मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीना देवी, पड़ौस में बहनजी श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती गीता देवी, बेटी अंजलि ने भरपूर सहयोग दिया। आज लगाए गए नीम के एक पौधे का नाम मैने अपनी बेटी अंजलि (फोटो में मेरे साथ) के नाम पर रखा। यह बताते हुए और भी प्रसन्नता हो रही है कि हमारे परिवार में वृक्ष सदस्यों की संख्या 150 के आसपास हो चुकी है। अबकी बार घर के बाहर लगे आम के पेड़ों व फूलों की बेल पर कई चिडिय़ों ने न केवल घोंसने बनाए बल्कि अंडे भी दिए। ये चिडिय़ा के बच्चे मुझे अपने बच्चे,पौते-पौती जैसे प्यारे लगते हैं। कृपया ईश्वर से प्रार्थना करें कि वृक्षों, पौधों, पक्षियों से बना हमारा छोटा सा परिवार यूं ही आगे बढ़ता रहे।


- राकेश सैन

32, खण्डाला फार्मिंग कालोनी,
वीपीओ रंधावा मसंदा, 
जालंधर।
मो. 097797-14324

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस और खालिस्तान में गर्भनाल का रिश्ता

माँ और सन्तान के बीच गर्भनाल का रिश्ता ही ऐसा होता है, कि प्रसव के बाद शरीर अलग होने के बावजूद भी आत्मीयता बनी रहती है। सन्तान को पीड़ा हो त...