Thursday, 23 September 2021

 किसान और मजदूरों के दुश्मन बने प्रदर्शनकारी किसान

फिरोजपुर स्थित अदानी समूह का साइलो गोदाम बन्द
- पहले बन्द हो चुका है लॉजिस्टिक पार्क

तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में चल रहा स्वयंभू किसानों का आन्दोलन अब किसानों व मजदूरों के पेट पर लात मारता दिखाई दे रहा है। तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध का असर व्यापक होता जा रहा है। लुधियाना में अदाणी समूह का लाजिस्टिक पार्क बन्द होने के बाद अब फिरोजपुर के वां गांव में साइलो प्लाण्ट भी बन्द हो गया है। यहां धान और gehoon का भण्डारण किया जाता है, लेकिन सात माह से किसान प्लाण्ट के बाहर धरने पर बैठे हैं, लिहाजा अदाणी समूह ने इसे बन्द कर दिया है। इसके साथ ही ठेके पर रखे करीब 400 श्रमिकों को भी नौकरी से निकाल दिया है। गौरतलब है कि अदाणी लाजिस्टिक पार्क बन्द होने से भी करीब इतने ही युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।
हैरानी की बात यह है कि साइलो प्लाण्ट से नौकरी से निकाले गए ज्यादातर श्रमिक स्थानीय हैं और किसान परिवारों से ही सम्बन्धित हैं। अब वे दिहाड़ी पर काम के लिए भी तरस रहे हैं। उन्होंने फिरोजपुर के उपायुक्त से भी गुहार लगाई, लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण प्रशासन भी असहाय नजर आ रहा है। पंजाब एण्ड हरियाणा हाई कोर्ट ने भी जून में जिला प्रशासन को आदेश दिए थे कि इस मामले को सुलझाने के लिए कोई रास्ता निकाला जाए। पूर्व डीसी गुरपाल सिंह चहल का कहना है कि हम किसानों से बात करके बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल किसान हटने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि पंजाब के कई जिलों में कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।
क्या है साइलो प्लाण्ट

भारतीय खाद्य निगम जनता व सरकार की भागेदारी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) योजना के तहत देश भर में इस तरह के प्लाण्ट लगा रही है। कनाडा की तकनीक से बने इन प्लाण्टों में खाद्यान्न के सुरक्षित भण्डारन की सुविधा रहती है। देश में असुरक्षित भण्डारन के चलते हर साल लाखों टन अनाज बर्बाद हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए एफसीआई उक्त योजना लेकर आई है। इन प्लाण्टों को सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था, उचित लदान-उतराई, मौसम अनुसार ताप को नियन्त्रित करने, खाद्यान्न को बिमारियों व खतरनाक जानवरों से बचाने, क्षरण रोकने की सारी सुविधा रहती है। फिरोजपुर के साइलो प्लाण्ट में गेहूं के साथ-साथ धान के भण्डारन की व्यवस्था है जिससे इलाके के किसानों को भारी लाभ हो रहा था परन्तु कुछ दबंग किसानों के प्रदर्शन के चलते समूह को अपना यह प्लाण्ट बन्द करना पड़ा है। इसका असर पंजाब के आधे से अधिक मालवा इलाके के किसानों व खेती पर पडऩे वाला है।

- राकेश सैन
32 खण्डाला फार्मिंग कालोनी,
ग्राम एवं डाकखाना लिदड़ां
जालंधर।
संपर्क - 77106-55605

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस और खालिस्तान में गर्भनाल का रिश्ता

माँ और सन्तान के बीच गर्भनाल का रिश्ता ही ऐसा होता है, कि प्रसव के बाद शरीर अलग होने के बावजूद भी आत्मीयता बनी रहती है। सन्तान को पीड़ा हो त...