Wednesday, 25 November 2026

हाथ मिले तो कई हाथ आगे निकला अकाली-भाजपा गठजोड़

गत दिनों केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली में कहा था कि पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी, अगर गत लोकसभा चुनावों में हुए मतदान प्रतिशत को देखा जाए तो आंकड़ों के अनुसार, अमित शाह की बात सच होती दिखती है। लंबे समय से चर्चा के बीच अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन हो गया। मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने सुखबीर बादल की मौजूदगी में इसका ऐलान किया गया। गठबंधन के भले ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इसे खारिज कर रही हों लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में पंजाब की 13 सीटों पर विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग दोहराई गई तो यह उनके लिए चुनौती खड़ी कर सकती है।
इस दौरान 117 में से 58 सीटें ऐसी हैं, जहां अकाली दल और भाजपा के वोट मिला लें तो वह उस सीट पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार को मिले वोट से कहीं ज्यादा हैं। यही नहीं, कई सीटें ऐसी हैं, जहां गठबंधन और जीतने वाले के वोटों के बीच मामूली अंतर है।

क्या बताते हैं आंकड़े
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 117 विधानसभा सीटों वाली लोकसभा की 13 सीटों पर गत लोकसभा चुनाव में 1.34 करोड़ वोट पड़े। इनमें सबसे ज्यादा 26.43 प्रतिशत वोट कांग्रेस, दूसरे नंबर पर आप को 26.15 प्रतिशत वोट मिले। भाजपा 18.65 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे और शिअद 13.49 प्रतिशत वोट के साथ चौथे स्थान पर रही थी। अगर इन दोनों के वोट त्न जोड़ लें तो यह 32.14 प्रतिशत हो जाता है। जो सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत ज्यादा है।

लोकसभा चुनावों में 58 सीटों पर आगे था गठजोड़ का मिश्रित वोट बैंक
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के अधीन आती 117 विधानसभा सीटों पर पार्टियों की परफॉर्मेंस देखें तो अकाली दल और भाजपा के वोट प्रतिशत जोडऩे पर 58 ऐसी सीटें हैं, जहां गठबंधन आगे रहा। यह आंकड़ा पंजाब में बहुमत के लिए जरूरी 59 सीटों से केवल एक सीट कम है। हालांकि यह तभी संभव है, जब दोनों दलों के वोट पूरी तरह एक-दूसरे को ट्रांसफर हो जाएं। पंजाब की 13 सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल सिर्फ एक ही बठिंडा सीट जीत पाया था जबकि भाजपा का खाता भी नहीं खुला। कांग्रेस ने 7 और आप ने 3 सीटों पर चुनाव जीता था। मगर, अगर वो यही चुनाव गठबंधन में लड़ते तो 13 में से 6 सीटों पर अकाली-भाजपा गठबंधन चुनाव जीत सकता था। इनमें बठिंडा के अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर और पटियाला की सीटें शामिल हैं, जहां कांग्रेस जीती थी।

तेजी से बदले सियासी समीकरण
पंजाब में भाजपा और शिअद के बीच गठबंधन होने से अब तिकोने मुकाबले के आसार हो गए हैं। अभी तक मुकाबला सत्तारूढ़ आप और दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस के बीच माना जा रहा था, शिअद और भाजपा हाशिये पर थे लेकिन गठबंधन के बाद सियासी समीकरण बदल गए हैं। आंकड़ों की दृष्टि से गठजोड़ कांग्रेस और आप से काफी आगे निकल गया है।

हिंदू-सिख निर्णायक फैक्टर
पंजाब में हिंदू और सिख मतदाता बड़ा वोट बैंक हैं। सिख मतदाता 58 प्रतिशत से अधिक हैं जबकि हिंदू मतदाता करीब 39 प्रतिशत से ज्यादा हैं। सिख और हिंदू, दोनों समुदायों में कई बिरादरियां ऐसी हैं जो चुनावों पर गहरा प्रभाव डालती हैं। चूंकि पंजाब एक पंथक सूबा है लिहाजा यहां की राजनीति में सिख मतदाता सबसे निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसी के चलते दोनों दलों ने इस गठबंधन की नींव हिंदू-सिख एकता को बनाया है।

राकेश सैन 
32 खंडाला फार्म कॉलोनी 
जालंधर 
संपर्क 7710655605



No comments:

Post a Comment

हाथ मिले तो कई हाथ आगे निकला अकाली-भाजपा गठजोड़

गत दिनों केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली में कहा था कि पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी, अगर गत लोकसभा चुनावों में हुए मतदान प्रतिश...